srinath-university
श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी महोत्सव में प्रतिभागिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि १८ दिसंबर, २०२३

"७वाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव जमशेदपुर, २०२३"

इतिहास

६ठा अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव २०२२

श्रीनाथ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव, २०२२” अपनी व्यापकता, भव्यता, विशिष्टता और विविधता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ l  इस महोत्सव की  अंतर्राष्ट्रीय सार्थकता इस बात से प्रमाणित होती है कि न केवल भारत से बल्कि विदेश से भी प्रतिभागी तथा वक्ता इस महोत्सव में सम्मिलित होते आए हैं l अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव” हिन्दी भाषा एवं साहित्य को समर्पित ऐसा मंच है, जहाँ से हिन्दी साहित्य की व्यापकता, भाषा की गहनता, उच्च स्तरीय साहित्यिक चिंतन और साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सृजन व संगीत पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं अपने आरंभिक दिनों से ही आयोजित होती रही हैं l

और पढ़ें

६ठा “अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव” २०२२ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, श्री मनोज कुमार, आयुक्त, कोल्हन प्रमंडल, झारखंड, विशिष्ट अतिथि, डॉ. पी. के. पाणी, वित्त पदाधिकारी, कोल्हन विश्वविद्यालय, झारखंड, डॉ. बी. एम. पैनाली, सेवानिवृत्त, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, डॉ. एस. एस. रज्जी, कुलपति, आर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर, श्री संजय रंजन सिंह, आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक, सीटीसी, स्वासपुर, मुसाबनी, श्री दिनेश कुमार रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम उपस्थित रहे ।

प्रथम दिवस, चिंतन एवं मनन सत्र, विषय : कॉरपोरेट संस्कृति में हिन्दी की स्थिति, वक्तागण, श्री संजय मिश्रा, संपादक, प्रभात खबर, जमशेदपुर, श्री यू.एन. पाठक, संपादक, दैनिक जागरण, जमशेदपुर, समन्वयक, डॉ. मुदिता चंद्रा, आचार्य, हिन्दी विभाग, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर l

द्वितीय दिवस, चिंतन एवं मनन सत्र, विषय : भारत का बहुभाषिक समाज संस्कृति और हिन्दी साहित्य, वक्तागण, डॉ. अल्पना मिश्रा, आचार्य, हिन्दी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. वशिष्ठ नारायण, त्रिपाठी, कृतकार्य आचार्य, हिन्दी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, डॉ. संध्या सिंहा, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, करीम सिटी, कॉलेज, जमशेदपुर l

 

तृतीय दिवस, चिंतन एवं मनन सत्र, विषय: हिन्दी भाषा नई चुनौतियां वक्तागण, डॉ. चंद्रकला त्रिपाठी, कृतकार्य आचार्य, हिन्दी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, डॉ. राजेश कुमार झा, निदेशक, एन.आई.एफ.टी. भुवनेश्वर, समन्वयक, श्री कौशिक मिश्रा, वरिष्ठ सलाहकार, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, डॉ. भाव्या भूषण, कुलसचिव, श्रीनाथ विश्वविद्यालय l

सम्मानित अतिथि के रूप में श्री अनिल मिश्रा, कुलसचिव, उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, रांची, डॉ. अमर सिंह, प्राचार्य, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, श्री एन. के. सिंह, अध्यक्ष. जे.एम.पी.पी.ए. श्री अनुज प्रसाद, फिल्म निर्देशक एवं निर्माता, डॉ. संजय पांडे, संपादक, दैनिक भास्कर, डॉ. सी भास्कर राव, वरिष्ठ साहित्यकार, श्री राजीव रंजन, पूर्व महानिरीक्षक, कोल्हान, डॉ. श्रीनिवास कुमार, प्राचार्य, जे. एल. एन. कॉलेज, डॉ. दारा सिंह गुप्ता, एन.एस.एस. को-ऑर्डिनेटर, कोल्हान उपस्थित रहे l

निर्णायक के रूप में श्रीमती शिखा भट्टाचार्य, सुश्री ट्विंकल गुप्ता, डॉ. रागिनी भूषण, श्रीमती ज्योति स्वरूप, श्रीमती सोमा चटर्जी, श्री रा.जे. अभयश्री रा.जे. प्रसून, श्री कुमार विवेक, श्रीमती श्रावणी रथ मिश्रा, श्री संदीप साव्रण, श्रीमती अपर्णा संत सिंह, मो. निजाम, श्रीमती इंदिरा पांडे, श्री दशरथ हांसदा इत्यादि उपस्थित रहे ।

समापन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल महतो, अध्यक्ष, झारखंड अधिविध परिषद, रांची, श्री सुशांत महापात्र, छऊ मुखौटा निर्माता, सरायकेला, श्री अभिजीत मनुश्री रथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अविभा. सॉफ्टवेयर, कैलिफोर्निया, अमेरिका, श्रीमती मानसी मनुश्री रथ, शिक्षिका, सी.यू.एस.ए. कैलिफोर्निया, अमेरिका, श्री वरुण मोइत्रो, ब्रिटिश पेट्रोलियम, इंग्लैंड उपस्थित हुए ।

५वाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव २०२१

श्रीनाथ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय “श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय  हिन्दी महोत्सव, २०२१” अपनी विशिष्टता , भव्यता और विविधता के साथ सफलतापूर्वक पुनः सम्पन्न हुआ | इस महोत्सव ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय  पहुँच को सार्थक बनाते हुए न केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी प्रतिभागियों तथा वक्ताओं को भी सम्मिलित किया | “अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव” हिन्दी भाषा को समर्पित ऐसा मंच है, जहाँ से हिन्दी साहित्य की व्यापकता, भाषा की गहनता, उच्च स्तरीय साहित्यिक चिंतन और साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सृजन व संगीत पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं | पिछले महोत्सव में तीन दिनों के लिए तीन अलग-अलग मुख्य अतिथि के रूप में श्री अर्जुन मुण्डा, केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मामला विभाग, भारत सरकार, प्रो. (डॉ.) गंगाधर पंडा, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय तथा श्रीमती सबिता महतो, विधायक, ईचागढ़ विधानसभा, झारखण्ड सरकार , अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पी.के. पाणि,  वित्तीय अधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, झारखण्ड व डॉ. बी.एम. पैनाली अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्ष (हिन्दी), जमशेदपुर, को- ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, झारखण्ड, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सी. भास्कर राव,  वरिष्ठ साहित्यकार, जमशेदपुर, झारखण्ड , डॉ. मुदिता चंद्रा,  प्राचार्या, ए.बी.एम. कॉलेज, जमशेदपुर, झारखण्ड तथा  श्री दिनेश कुमार रंजन,  जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां, झारखण्ड सरकार उपस्थित हुए | 

और पढ़ें

प्रथम दिवस :

उद्घाटन समारोह :

मुख्य अतिथि :
प्रो. (डॉ.) गंगाधर पंडा
कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय,
चाईबासा, झारखण्ड

अति विशिष्ट अतिथि :
डॉ. पी. के. पाणि
वित्तीय अधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय,
चाईबासा, झारखण्ड

डॉ. बी.एम. पैनाली
अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्ष (हिन्दी),
जमशेदपुर, को- ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, झारखण्ड

 

द्वितीय दिवस :

मुख्य अतिथि :
श्री अर्जुन मुण्डा
माननीय केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मामला विभाग,
भारत सरकार

विशिष्ट अतिथि :
डॉ. सी. भास्कर राव
वरिष्ठ साहित्यकार, जमशेदपुर, झारखण्ड

डॉ. मुदिता चंद्रा
प्राचार्या, ए.बी.एम. कॉलेज, जमशेदपुर, झारखण्ड

 

तृतीय दिवस :

समापन समारोह :
मुख्य अतिथि :
श्रीमती सबिता महतो
माननीया विधायक, ईचागढ़ विधानसभा,
झारखण्ड सरकार

विशिष्ट अतिथि :
श्री दिनेश कुमार रंजन
जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
एवं सरायकेला-खरसावां, झारखण्ड सरकार

 

सम्मानित अतिथि 2021

1. डॉ. सत्य प्रकाश महालिक
प्राचार्य,
वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर

2. डॉ. संजय भुइयां
प्रोफेसर, ( शिक्षा संकाय)
जमशेदपुर विमेंस कॉलेज

3. डॉ. मनोज कुमार
एसोसिएट प्रोफेसर,
कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा

4. डॉ. सुचेता भुइयां
विभागाध्यक्ष,
शिक्षा संकाय , करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर।

5. डॉ.असीत कुमार मिश्रा
भूतपूर्व चिकित्सक,
टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, जमशेदपुर

6. श्री मनोरंजन दास
वरिष्ठ अधिवक्ता,
जमशेदपुर सिविल कोर्ट

7. श्री श्याम लाल महतो
निदेशक,
मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर

8. डॉ. कल्याणी कबीर
प्राचार्य,
जामिनी कांत डिग्री कॉलेज, सालबनी गालूडीह

9. डॉ अनुराधा
प्राचार्या,
पटेल बी.एड. कॉलेज रांची

10. दारा सिंह गुप्ता
एन.एस.एस. समन्वयक,
कोल्हान विश्वविद्यालय

11. श्री ए.पी. मिश्रा
निदेशक, आकृति ग्रुप, जमशेदपुर

12. डॉ. त्रिपुरा झा
विभागाध्यक्ष,
बी.एड. डिपार्टमेंट जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

13. श्यामल मुखर्जी
व्याख्याता,
महादेवानंद कॉलेज, बैरकपुर, कोलकाता।

14. अंशुमन प्रियदर्शी
चीफ कॉरपोरेट्स ऑडिट, (टेक्निकल आईटी एंड कैम्पेक्स)
टाटा स्टील लिमिटेड

15. अर्पित सुमन टोप्पो
व्याख्याता महिला कॉलेज, चाईबासा

16. डॉ. नेहा तिवारी
विभागाध्यक्ष,
करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर (कॉम)

17. श्रीमती संध्या रानी प्रधान
प्रधानाध्यापिका,
उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर।

18. श्री अमरनाथ सिंह
संस्थापक, जमशेदपुर इन्फोटेनमेंट

19. श्री एम.के. सिंह
अध्यक्ष, जे. एम. पी. पी. ए.

20. डॉ अनुराधा कुमारी
विभागाध्यक्ष,
हिंदी विभाग, संत मैरी हाई स्कूल, बिस्टुपुर

 

प्रतियोगिताएं 2021

1. हास्य कवि सम्मेलन
2.निबंध लेखन
3. प्रश्नोत्तरी
4. दीवार सज्जा
5. मीम निर्माण
6. कुर्ते पर चित्रकारी
7.सामूहिक चर्चा
8. व्यक्तित्व झांकी
9. मुहावरे से मुहावरे तक
10. शब्द संयोजन
11. विज्ञापन रचना
12. लिखो कहानी
13. वाक् चातुर्य
14. प्रतीक चिन्ह निर्माण
15. उल्टा – पुल्टा
16. बोल मेरे, अंदाज मेरा
17. भाषा रूपांतरण
18. कोलाज कला
19. वृतचित्र प्रदर्शन
20. साहित्यिक सफर
21. लघु नाटिका
22. साहित्यिक सफर

४था श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव २०१९

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एडुकेशन विगत वर्षों के हिंदी महोत्सव की लोकप्रियता को देखते हुए पुनः ४था श्रीनाथ हिंदी महोत्सव लेकर उपस्थित हुआ । इस वर्ष  महोत्सव में एक दिन की बढ़ोतरी हुई । इसके पूर्व हिन्दी महोत्सव दो दिवसीय होता था परंतु २०१९ के हिंदी महोत्सव में एक दिन औऱ जोड़ा गया । प्रथम दिवस  जो कि उदघाटन समारोह से आरंभ हुआ , वह चिंतन एवं मनन को समर्पित था जिसमे हिंदी की सुप्रसिद्ध महिला साहित्यकार श्रीमती , मैत्रेयी पुष्पा जी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महोत्सव से जुड़ी साथ ही मुख्य अतिथि प्रो . ( डॉ.) शुक्ला मोहंती (कुलपति , कोल्हान विश्व विद्यालय, चाईबासा)  थी ।

और पढ़ें

विशिष्ट अतिथि –

डॉ. ए. के. झा (कुलानुशासक, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा),

डॉ. संजीव आनंद ( सी. वी. सी,कोल्हान विश्व विद्यालय, चाईबासा ,

डॉ. बी. एम. पैनाली, (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, जमशेदपुर, को – ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर),

श्रीमती अपर्णा संत सिंह (सम्पादक, गृहस्वामिनी)

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि

डाँ. एस.एस. रज्जी (कुलपति, अरका जैन विश्वविद्यालय)

डाॅ.पी.के पाणी (परीक्षा नियंत्रक, कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा)

श्री सुधांशु कुमार (वित्तीय पदाधिकारी,कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा)

डॉ. बी. एम. पैनाली (पूर्व विभागाध्यक्ष,हिंदी विभाग, को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर)

श्री जावेद अख्तर (निर्देशक, राबिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मानगो, जमशेदपुर) थे ।

 

वक्ता:

डॉ. किरण घई सिन्हा (पूर्व प्राध्यापक, हिंदी, पटना विश्वविद्यालय, पूर्व सदस्य बिहार विधान परिषद, पटना)

डॉ. मुदिता चन्द्रा (प्राचार्य, ए.बी.एम .कॉलेज, गोलमुरी, जमशेदपुर)

डॉ.शांति जैन (पूर्व प्राध्यापक, संस्कृत, श्री अरविंदो महीना महाविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय)

डॉ. विजय शर्मा (सुप्रसिद्ध  लेखिका, पूर्व प्राध्यापक, लोयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टेल्को, जमशेदपुर)

डॉ. जूही समर्पिता (प्राचार्य, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कदमा, जमशेदपुर)

श्री आर.एन. मोहंती (सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा,  निदेशक, इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, दुगनी)

 

सम्मानित अतिथि

डॉ. सुब्रतो विश्वास (निर्देशक, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन ,सालबनी )

फादर टोनी (प्राचार्य, लाॅयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर)

डॉ.अनुराधा कुमारी (प्राचार्य, पटेल बी. एड. कॉलेज, लोधमा खूंटी )

डॉ. त्रिपुरा झा (विभागाध्यक्ष, बी. एड. विभाग ,जमशेदपुर वूमेनस कॉलेज, जमशेदपुर)

डॉ. मुकुल खंडेलवाल (विभागाध्यक्ष, हिंदी,द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज ऑफ वुमेन,साकची, जमशेदपुर)

श्री आर. के. सिन्हा (समाजसेवी, आदित्यपुर)

श्री अंजनी सहाय (सेवानिवृत्त अधिकारी, टाटा स्टील)

 

४था श्रीनाथ हिंदी महोत्सव में  कुल २३ महाविद्यालय सम्मिलित हुए तथा इस वर्ष कुल १६ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जो निम्नवत है –

प्रश्नोत्तरी, अल्पना, सामूहिक चर्चा, व्यर्थ से अर्थ, सुनो कहानी, उल्टा पुल्टा, आशु कविता, समाचार वाचन, हास्य कवि सम्मेलन, साहित्यिक सफर,विज्ञापन रचना, लघु नाटिका, छायाकार, फेसबुक लाइक्स, वृत्तचित्र, कुत्ते पर चित्रकारी इत्यादि ।

 

महत्वपूर्ण व्यक्तियों /निर्णायको के नाम –

डॉ.बी.एम. पैनाली (मुख्य निर्णायक) (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर)

श्रीमती ज्योत्सना अस्थाना (सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका, राष्ट्रपति पदक प्राप्त)

श्रीमती रागिनी भूषण (वरिष्ठ साहित्यकार व लेखिका, जमशेदपुर )

श्रीमती प्रेमलता ठाकुर (प्रसिद्ध कवियित्री, जमशेदपुर)

डॉ. नेहा तिवारी (विभागाध्यक्ष मास काॅम, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर)

श्री राकेश पांडेय (रंगमंच व टीवी कलाकार, विभागाध्यक्ष, हिंदी, ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज ऑफ वुमेन, जमशेदपुर) 

श्री गौतम शंकर (रंगमंच व टीवी कलाकार, वरिष्ठ पत्रकार, जमशेदपुर)

श्री समरेंद्र रंजन सिंह (शिक्षक ,सेन इंटरनेशनल ,जमशेदपुर )

श्री पार्थ भट्टाचार्य (वरिष्ठ छायाकार ,प्रसिद्ध बॉलीवुड डी.ओ.पी)

श्री नागेश चौधरी (वरिष्ठ छायाकार)

डॉ. नरेश अग्रवाल (प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार जमशेदपुर)

डॉ. शांति जैन (पूर्व प्राध्यापक, संस्कृत, श्री अरविंदो महिला महाविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, पूर्व रेडियो उद्धोषिका, आकाशवाणी, पटना)

श्रीमती सुधा गोयल (प्रसिद्ध लेखिका, जमशेदपुर)

 

४था श्रीनाथ हिंदी महोत्सव के उदघाटन समारोह में वार्षिक पत्रिका श्रीमंथन के दूसरे अंक का  तथा गृहस्वामिनी पत्रिका का विमोचन हुआ ।

अंतर महाविद्यालय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव - २०१८

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एडुकेशन पिछले दो वर्षो से सफलतापूर्वक हिंदी महोत्सव का आयोजन कर चुका था । महाविद्यालय हिंदी को जन – जन तक पहुंचाने के लिए अपनी ओर से एक लघु प्रयास करते हुए आगे बढ़ रहा था और इसी क्रम में महाविद्यालय २०१८ में पुनः पिछले दो वर्षों की तुलना में और अधिक सुचारू औऱ व्यापक स्तर पर हिंदी महोत्सव लेकर हिंदी प्रेमियों के लिए प्रस्तुत हुआ । 

और पढ़ें

इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में मंच की शोभा  -प्रो.(डाॅ.) शुक्ला मोहंती (तत्कालीन कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा) के द्वारा बढ़ी ।

 

अति विशिष्ट अतिथि –

प्रो.(डाॅ.) रंजीत कुमार सिंह (प्रति- कुलपति , कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा )

 

विशिष्ट अतिथि –

श्री आर.एन. मोहंती (सेनानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा)

डॉ. ए.के. झा (कुलानुशासक ,कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा)

डॉ. एस .एन. सिंह (कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा)

 

सम्मानित अतिथि –

डॉ.सी. भास्कर राव (वरिष्ठ साहित्यकार, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर)

श्री चंद्रेश्वर खाॅ (अवकाश प्राप्त उप -महाप्रबंधक, टाटा मोटर्स, जमशेदपुर) थे ।

 

अंतर महाविद्यालय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव २०१८ में हिंदी भाषा एवं साहित्य से जुड़ी 14 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जो निम्नवत है –

हास्य कवि सम्मेलन, सामूहिक चर्चा,  प्रश्नोत्तरी, वाक् चातुर्य, श्रुति लेखन, उल्टा पुल्टा, हमारी अधूरी कहानी, साहित्यकार की जीवनी, समाचार वाचन, साहित्यिक सफर, विज्ञापन रचना, लधु नाटिका, छायाकार फेसबुक लाइक्स था ।

इस वर्ष २२ महाविद्यालयों  ने अपना पंजीकरण करवाया ।

 

इस वर्ष निर्णायक मंडली में

डॉ.बी.एम. पैनाली (मुख्य निर्णायक) (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर)

डॉ. जे.बी .पांडेय (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची)

डॉ. कामना (वरिष्ठ साहित्यकार, कोलकाता,प.बं.)

श्री नर्मदेश्वर पांडेय (महासचिव, तुलसी भवन ,जमशेदपुर )

डॉ. मुकुल खंडेलवाल (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग,द  ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन, साकची, जमशेदपुर)

डॉ. सफीउल्लाह अंसारी (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर)

डॉ. अनीता शर्मा (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, सहायक शिक्षिका, मध्य विद्यालय ,लक्ष्मीनगर, जमशेदपुर , पूर्वी सिंहभूम)

डॉ. मुदिता चंद्रा (प्राचार्या, ए.बी.एम. कॉलेज, गोलमुरी ,जमशेदपुर)

डॉ.त्रिपुरा झा (सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर)

डॉ. संध्या सिंह (सहायक प्राध्यापक ,शिक्षा संकाय ,करीम सिटी कॉलेज, मानगो,जमशेदपुर)

डॉ. जूही समर्पिता (प्राचार्या, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा, जमशेदपुर )

डॉ. कमल बोस (हिंदी विभागाध्यक्ष, संत जेवियर्स कॉलेज, रांची)

मो. निजाम( प्रसिद्ध नाटककार, लेखक, अभिनेता, निर्देशक, सह संस्थापक ‘पथ’, जमशेदपुर)

श्री हरि मित्तल (प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक ,निर्माता व वरिष्ठ समाजसेवी)

श्री पार्थ भट्टाचार्य (वरिष्ठ छायाकार, प्रसिद्ध बॉलीवुड डी.ओ. पी.)

श्री नागेश चौधरी (वरिष्ठ छायाकार )

डॉ. मोनिका उप्पल (सहायक व्याख्याता,लोयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर)

श्री विवेक कुमार (निर्देशक, जी. आर. फिल्म

आयोजन का वर्ष और सभी तारीख-

मुख्य अतिथि -प्रो.(डाॅ.) शुक्ला मोहंती

(कुलपति ,कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा)

 

अति विशिष्ट अतिथि 

प्रो.(डाॅ.) रंजीत कुमार सिंह (प्रति- कुलपति, कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा)

 

विशिष्ट अतिथि

श्री आर.एन. मोहंती (सेनानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा)

डॉ. ए.के. झा (कुलानुशासक ,कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा)

डॉ. एस .एन. सिंह (कुलसचिव, कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा)

 

सम्मानित अतिथि 

डॉ.सी. भास्कर राव (वरिष्ठ साहित्यकार, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर )

श्री चंद्रेश्वर खाॅ (अवकाश प्राप्त उप -महाप्रबंधक ,टाटा मोटर्स ,जमशेदपुर) 

 

अंतर महाविद्यालय,  श्रीनाथ हिंदी महोत्सव में २०१८ में निम्नलिखित प्रतियोगिताएं आयोजित हुई –

हास्य कवि सम्मेलन, सामूहिक चर्चा,  प्रश्नोत्तरी, वाक् चातुर्य,

श्रुति लेखन, उल्टा पुल्टा, हमारी अधूरी कहानी, साहित्यकार की जीवनी ,समाचार वाचन, साहित्यिक सफर, विज्ञापन रचना, लधु नाटिका, छायाकार फेसबुक लाइक्स इत्यादि ।

इस वर्ष २२ महाविद्यालय महोत्सव में सम्मिलित हुए ।

इस अंतर महाविद्यालय में निर्णायक के रूप में

डॉ.बी.एम. पैनाली (मुख्य निर्णायक) (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर)

डॉ. जे.बी .पांडेय (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय ,रांची)

डॉ. कामना (वरिष्ठ साहित्यकार, कोलकाता,प.बं.)

श्री नर्मदेश्वर पांडेय( महासचिव, तुलसी भवन ,जमशेदपुर )

डॉ. मुकुल खंडेलवाल (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग,द  ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन, साकची, जमशेदपुर)

डॉ. सफीउल्लाह अंसारी (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर)

डॉ. अनीता शर्मा (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, सहायक शिक्षिका, मध्यविद्यालय ,लक्ष्मीनगर, पूर्वी सिंहभूम)

डॉ. मुदिता चंद्रा (प्रधानार्या, ए.बी.एम. कॉलेज, गोलमुरी ,जमशेदपुर)

डॉ.त्रिपुरा झा (सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर)

डॉ. संध्या सिंह (सह- प्राध्यापक ,शिक्षा संकाय ,करीम सिटी कॉलेज, मानगो,जमशेदपुर)

डॉ. जूही समर्पिता (प्राचार्या, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा, जमशेदपुर )

डॉ. कमल बोस (हिंदी विभागाध्यक्ष, संत जेवियर्स कॉलेज, रांची)

मो. निजाम( प्रसिद्ध नाटककार, लेखक ,अभिनेता, निर्देशक,सह संस्थापक  ‘पथ’ ,जमशेदपुर)

श्री हरि मित्तल (प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक ,निर्माता व वरिष्ठ समाजसेवी)

श्री पार्थ भट्टाचार्य (वरिष्ठ छायाकार, प्रसिद्ध बॉलीवुड डी.ओ. पी.)

श्री नागेश चौधरी (वरिष्ठ छायाकार )

डॉ. मोनिका उप्पल (सहायक व्याख्याता,लोयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर)

श्री विवेक कुमार (निर्देशक, जी. आर. फिल्म ) ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एडुकेशन ने २०१८ के हिन्दी महोत्सव में हिंदी भाषा एवं साहित्य को समर्पित ‘श्रीमन्थन’ पत्रिका का भी लोकार्पण किया , जिसमे हिंदी तथा अलग – अलग क्षेत्र के दिग्गजों ने अपने आलेख से पत्रिका को समृद्ध किया ।

अंतर महाविद्यालय श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव - २०१७

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एडुकेशन २०१६ के हिंदी महोत्सव की सफलता को देखते हुए २०१७ में हिंदी महोत्सव का आयोजन व्यापक स्तर पर किया । जिसमे पिछले वर्ष की तुलना में अधिक प्रतियोगिताओं तथा महाविद्यालयों को सम्मिलित किया गया । हिंदी महोत्सव के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एडुकेशन सभी को यह संदेश देना चाहता है कि जन – जन की भाषा हिंदी ही राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा है ।

और पढ़ें

श्रीनाथ हिंदी महोत्सव २०१७ में मुख्य अतिथि – प्रो.(डॉ.) शुक्ला मोहंती (कुलपति कोल्हान विश्व विद्यालय), प्रो. डॉ अजय कुमार उपाध्याय (कोल्हान विश्व विद्यालय छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि – प्रोफेसर डॉ एस. एन. सिंह (कुलसचिव कोल्हान विश्व विद्यालय)  प्रो. डॉ. चंद्रेश्वर खां, डॉ. पी. के. पाणी (परीक्षा नियंत्रक, कोल्हान विश्वविद्यालय) डॉ  ए. के. मिश्रा  (उप कुलसचिव, कोल्हान विश्व विद्यालय) डॉ. श्रीनिवासु रालावंडी (संत मेरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हैदराबाद), श्री श्रीकांत रेड्डी रिक्कुला (संत मेरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हैदराबाद) ।

 

श्रीनाथ हिंदी महोत्सव २०१७ में  कवि गोष्ठी, प्रश्नोत्तर, सामूहिक चर्चा, श्रुति लेखन, समाचार वाचन, उल्टा पुल्टा, साहित्यिक सोच, विज्ञापन रचना, साहित्यिक सफर, लघु नाटिका, छायाकार (११) इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें १७ महाविद्यालय प्रतिभागी  के रूप में सम्मिलित हुए ।

 

निर्णायक मंडली में डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय, डॉ. प्रभा दीक्षित, डॉ. बालमुकुंद पैनाली,  डॉ मुकुल खंडेलवाल,  डॉ. संध्या सिन्हा,  डॉ विजय शर्मा, डॉ. सी. भास्कर राव, श्री नागेश चौधरी, श्री पार्थों भट्टाचर्या, मो. निजाम, श्री हरि मित्तल उपस्थित थे ।

अंतर महाविद्यालय 'श्रीनाथ हिन्दी महोत्सव' - २०१६

श्रीनाथ  कॉलेज ऑफ एडुकेशन ‘संध्या शम्भु एजुकेशनल ट्रस्ट’ के अंतर्गत संचालित होने वाली एक शैक्षिक संस्थान 2016 ई . में अस्तित्व में आई ।  अपने स्थापना के साथ ही अत्यंत सरल किंतु दूरगामी सोच के साथ श्रीनाथ हिंदी महोत्सव का आयोजन आरम्भ हुआ । इस वर्ष हिंदी महोत्सव १५ औऱ १६ सितम्बर २०१६ को आयोजित हुई । सर्वप्रथम यह महोत्सव दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के साथ आरंभ हुआ । जिसमें ९ महाविद्यालयों के प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।

और पढ़ें

इसमे मुख्य अतिथि सांसद (पूर्वी सिंहभूम) श्री विद्युत वरण महतो एवं  विशिष्ट अतिथि विधायक कुणालषाडगी (झारखंड सरकार ) थे । इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में   निबंध लेखन, समूह संवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पुस्तक पठन,  वाद-विवाद, लघु नाटिका इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।

 

निर्णायक मंडली में डॉ बालमुकुंदपैनाली, डॉ मुकुल खंडेलवाल, मोहम्मद निजाम, डॉक्टर जूही समर्पिता, डॉक्टर जयनंदन जी, श्री शिव लाल सागर, डॉक्टर संध्या सिन्हा, श्रीमती मंजू किरण कुजूर और डॉक्टर सपना मिश्रा उपस्थित थे।